कांशीराम के जन्मदिवस के अवसर पर सीहोर में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी ने कांशीराम जी के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने बहुजन समाज को संगठित कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी ने मंच से जिले के प्रशासन और डीएम के प्रति नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्र क्र Ambedkar की प्रतिमा को नुकसान पहुँचाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। प्रतिमा स्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण शरारती तत्व ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि ऐसे स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी इस विषय पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांसीराम जी का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की प्रेरणा से भरा हुआ था। उन्होंने बहुजन समाज को संगठित कर राजनीति में उनकी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त किया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने कांसीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कई वक्ताओं ने भी उनके जीवन, संघर्ष और योगदान को याद किया। अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी से अपील की कि वे कांसीराम जी के आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता, भाईचारा और न्याय को अपनाए





