राजू गुर्जर, बैरसिया। ग्राम शुक्ला से देव धाम बरखेड़ी देव तक विशाल निशान पैदल यात्रा एवं चल समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, धर्मप्रेमी एवं देव भक्त शामिल हुए और पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
निशान यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद स्वरूप खीर एवं फलों का वितरण भी किया गया। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु निशान लेकर देव बरखेड़ी धाम की ओर बढ़ते रहे।
यात्रा के अंतिम पड़ाव देव बरखेड़ी धाम पहुंचने पर पंडाजी दशरथ सिंह गुर्जर के प्रतिनिधि के रूप में परिवारजनों द्वारा निशान का तिलक कर श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ निशान यात्रा का समापन हुआ।

