Advertisement

बैरसिया में गेहूं भंडारण को लेकर विवाद, किसान कांग्रेस ने की जांच व एफआईआर की मांग

राजू गुर्जर,बेरसिया:- वैरसिया क्षेत्र में एक वेयरहाउस में बड़ी मात्रा में गेहूं भंडारण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। किसान कांग्रेस ने मामले में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण के अध्यक्ष रामभाई मेहर के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली के रूप में बैरसिया थाने पहुंचे और थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि एक स्थानीय वेयरहाउस में 6522.50 क्विंटल गेहूं का अवैध भंडारण किया गया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित वेयरहाउस को खाद्य विभाग द्वारा जांच के बाद ब्लैकलिस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। किसान कांग्रेस के अनुसार, जांच के दौरान बड़ी मात्रा में गेहूं सरकारी बारदानों में भरा हुआ पाया गया, जबकि कुछ गेहूं खुले में भी रखा मिला। संगठन ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका है तथा वेयरहाउस प्रबंधन और संबंधित संस्थाओं के बीच मिलीभगत की जांच की जानी चाहिए। संगठन ने प्रशासन से आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955. कालाबाजारी निवारण अधिनियम 1980 तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। किसान कांग्रेस का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल शासकीय व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि किसानों के हितों को भी नुकबैरसिया में गेहूं भंडारण को लेकर विवाद, किसान कांग्रेस ने की जांच व एफआईआर की मांगसान पहुंचता है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि प्रदेश में जहां एक ओर बारदानों की कमी के कारण गेहूं खरीदी प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी ओर एक ही स्थान पर बड़ी संख्या में बारदानों का उपयोग कई सवाल खड़े करता है। इधर, खाद्य विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के अन्य वेयरहाउसों की जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर पूरे प्रकरण की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसान कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष रामभाई मेहर ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा और आवश्यक होने पर न्यायालय की शरण भी लेगा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loktantra Samachar