गंगा पिपलिया के तीन देव चौराहे पर माँ जगदंबा भवानी का भव्य चल समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाला गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माँ जगदंबा भवानी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा तथा ‘जय माता दी’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी महासभा जिला महामंत्री विजय मीना उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजकुमार कुशवाह, नेपाल कुशवाह, निखपाल, ब्रजेश, उमेश, सौरभ, बबलू, छगनलाल राजू, दीपक, संतु, राजेश पटेल, जालम कुशवाह, धर्मेंद्र कुशवाह, अजय कुशवाह, तेज सिंह कुशवाह एवं रमन मालवीय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
माँ जगदंबा भवानी के इस भव्य चल समारोह ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने माँ जगदंबा भवानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सभी के कल्याण की कामना की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

