Advertisement

ग्राम झिरनिया कांकड़ से देव धाम बरखेड़ी देव तक निकली विशाल निशान पैदल यात्रा

राजू गुर्जर, बैरसिया। ग्राम झिरनिया कांकड़ से देव धाम बरखेड़ी देव तक विशाल निशान पैदल यात्रा एवं चल समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, धर्मप्रेमी एवं देव भक्त शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

निशान यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसी क्रम में बबलू विश्वकर्मा (मां हरसिद्धि ट्रेडर्स) द्वारा ग्राम झिरनिया कांकड़ से देव बरखेड़ी धाम जा रही निशान पदयात्रा के दौरान करनपुरा में सभी निशानों एवं श्रद्धालु यात्रियों का पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनका श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं सम्मान किया गया।

यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद स्वरूप खीर एवं फलों का वितरण भी किया गया। भक्ति और आस्था से सराबोर वातावरण में श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर जयकारे लगाते हुए देव बरखेड़ी धाम की ओर बढ़ते रहे।

यात्रा के अंतिम पड़ाव देव बरखेड़ी धाम पहुंचने पर पंडाजी दशरथ सिंह गुर्जर के प्रतिनिधि के रूप में परिवारजनों द्वारा निशान यात्रियों का तिलक कर श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ निशानों का पूजन किया गया और निशान यात्रा का समापन हुआ।

Loktantra Samachar