Advertisement

उत्सव नगरी बैरसिया के संरक्षक श्री श्री 1008 गुरु ब्रह्मचारी ठडेश्वरी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा शोभा यात्रा आयोजित की गई

राजू गुर्जर, बेरसिया:- उत्सव नगरी बैरसिया में बैरसिया नगरी के संरक्षक श्री श्री 1008 गुरु ब्रह्मचारी ठडेश्वरी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा शोभा यात्रा आयोजित की गई जिसमें नगर के रेंज चौराहा से सांवरिया मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बैरसिया नगरी के और आसपास के ग्रामीणों ने बढ़ चलकर भाग लिया कार्यक्रम में बुंदेली प्रसिद्ध गायक देशराज नरवरिया शामिल हुए उन्होंने अपने भजनों के माध्यम से शोभायात्रा में पधारे धर्म प्रेमी बंधुओ को अपने भजनों के द्वारा खूब रिझाया सभी धर्म प्रेमी बंधुओ ने इस शोभा यात्रा का लाभ लेकर धर्म लाभ अर्जित किया और हिंदू उत्सव समिति बैरसिया ब हिंदू उत्सव समिति बैरसिया के सक्रिय अध्यक्ष पत्रकार श्याम साहू को धन्यवाद दिया सभी धार्मिक बंधुओ ने बैरसिया नगरी के संरक्षक श्री श्री 1008 गुरु ब्रह्मचारी ठडेश्वरी महाराज से बैरसिया नगरी की उन्नति और खुशहाली की कामना की

Loktantra Samachar