Advertisement

होली, रंग पंचमी, गुड़ी एवं ईद पर सुरक्षा, स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम

राजू गुर्जर, बैरसिया:- होली, रंग पंचमी, गुड़ी एवं ईद जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने के उद्देश्य से शनिवार को तहसील मीटिंग हॉल में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम बैरसिया आशुतोष शर्मा ने की। बैठक में एसडीओपी वैशाली राहरिया तहसीलदार दीपक चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम शर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की कि त्योहारों को आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाए तथा प्रशासन का सहयोग किया जाए नगर की व्यवस्थाओं को लेकर विभागवार जिम्मेदारियां तय की गई।मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने एवं शहर में व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वन परिक्षेत्र अधिकारी को होली दहन हेतु लकड़ी की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया। रंग पंचमी के जुलूस मार्ग को दुरुस्त करने एसडीओ पीडब्ल्यूडी कोगड्डों की तत्काल मरम्मत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखें 

Loktantra Samachar