Advertisement

मिसरोद भोपाल से देव धाम बरखेड़ी देव तक निकली विशाल निशान पैदल यात्रा

राजू गुर्जर,बैरसिया। श्री देव कृपा गुर्जर मित्र मंडली, मिसरोद के तत्वावधान में भोपाल से देव धाम बरखेड़ी देव तक विशाल निशान पैदल यात्रा निकाली गई। यात्रा में भोपाल स्थित गुर्जर भवन से बड़ी संख्या में देव भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर तथा प्रसाद स्वरूप खीर एवं फलों का वितरण कर यात्रियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह पैदल यात्रा का प्रथम वर्ष था, जिसमें श्री देव कृपा गुर्जर मित्र मंडली के युवाओं ने लंबी पैदल यात्रा कर देव धाम बरखेड़ी देव पहुंचकर भगवान श्री देवनारायण जी के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

देव धाम बरखेड़ी देव पहुंचने पर पंडाजी दशरथ सिंह गुर्जर एवं जिला पंचायत भोपाल अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुर्जर द्वारा यात्रियों का फूल मालाओं एवं स्वल्पाहार से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ-साथ माता-बहनों एवं देव भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

Loktantra Samachar