Advertisement

भव्य शोभा यात्रा के साथ मनाया गया मां कर्मा देवी जन्मोत्सव,नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

 

 

राजू गुर्जर बैरसिया:- हिंदू उत्सव समिति सहित नगर के कई धार्मिक सामाजिक संगठनों ने किया शोभायात्रा का स्वागत समाज की आराध्य देवी मां कर्मा देवी के जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को नगर बैरसिया में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस आयोजन में वरिष्ठ साहू समाज महिला मंडल साहू समाज तथा नव युवक मंडल साहू समाज के संयुक्त तत्वाधान में पूरे नगर में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश तेलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ हेमराज साहू ने की साथ ही भोपाल से पधारे मदनलाल साहू जितेंद्र साहू, धनराज साहू, लोकेश नारायण साहू बैरसिया से पूर्व विधायक भक्त पाल सिंह राठौड़, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष अवनीश भार्गव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजमल गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजमल कुशवाह, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश कुमार साहू, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पत्रकार श्याम साहू रहे। अतिथियों का स्वागत सत्कार वरिष्ठ साहू समाज अध्यक्ष जितेंद्र साहू डागा, महिला मंडल अध्यक्ष माया गुलाबचंद साहू, नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रशांत साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन पंकज साहू एवं वीरेंद्र साहू द्वारा किया गया। शोभा यात्रा स्थानीय सांवलिया मंदिर बैरसिया से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए साहू समाज मंदिर बाल बिहार पहुंची। यहां मां कर्मा देवी एवं भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, महाआरती, प्रसाद वितरण एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शोभा यात्रा का हिंदू उत्सव समिति सहित नगर के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों सहित नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। यात्रा में मां कर्मा देवी का आकर्षक रच, भगवान कृष्ण की चलित झांकियां, मंगल गीत गाती महिलाओं की टोली तथा डीजे और ढोल की थाप पर नृत्य करते युवाओं की टोलियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साहू समाज के लोगों के साथ नगर के गणमान्य नागरिक और धर्मप्रेमी अद्धालु उपस्थित रहे। मां कर्मा देवी का जीवन चरित्र साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा देवी को भक्ति, सेवा और समर्पण की प्रतीक माना जाता है। बचपन से ही उनका झुकाव भगवान श्री कृष्ण की भक्ति की ओर था। लोककथाओं के अनुसार एक बार उन्होंने अत्यंत प्रेम और बद्धा से खिचड़ी बनाकर भगवान कृष्ण को भोग लगाया, जिसे भगवान ने स्वये आकर स्वीकार किया। उनकी निष्कपट भक्ति और सेवा भावना के कारण वे साहू समाज में बद्धा और आस्था की प्रतीक बन गई। मां कर्मा देवी का जीवन समाज को सेवा, परोपकार, समर्पण और सच्ची भक्ति का संदेश देता है। इसी कारण आज भी साहू समाज उनके जन्मोत्सव की बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाता है।

Loktantra Samachar