Advertisement

द नेशनल पावर ग्रुप की बैठक में दिनेश श्रीवास्तव अध्यक्ष, रूपेश कुशवाह उपाध्यक्ष मनोनीत सफलतम 17वें वर्ष में मधुर भजनों के साथ होगा विशाल भंडारा

बैरसिया। आस्था और सेवा के 19वें वर्ष में प्रवेश कर चुका द नेशनल पावर ग्रुप निरंतर जनसेवा के कार्यों में समर्पित है। इसी सेवा भावना के क्रम में ग्रुप द्वारा आयोजित होने वाले सफलतम विशाल भंडारे के 17वें वर्ष के रूप में इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि पर मां हरसिद्धि मंदिर तरावली में विशाल भंडारे का आयोजन होने जा रहा है।

इसी आयोजन की तैयारियों को लेकर द नेशनल पावर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक ग्रुप के “संरक्षक – वरिष्ट पत्रकार राजेंद्र शर्मा, पूर्व सैनिक उदयवीर सिंह यादव, पूर्व सैनिक रामगोपाल कुशवाह, कैलाश नारायण सक्सेना, जगदीश साहू, चंदू भैया यादव, गोपाल नामदेव सहित अन्य संरक्षकों के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से दिनेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष एवं रूपेश कुशवाह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी सदस्यों ने पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं ।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पं.जयनारायण बैरागी ने कहा कि निरंतर 19 वर्षों से हमारा ग्रुप सेवा के क्षेत्र में जो भी निमित्त बन रहा है और 17वें वर्ष में विशाल भंडारे जैसे बड़े आयोजन होने जा रहा है,इसमें हमारा कुछ भी नहीं है। यह सब मां हरसिद्धि के आशीर्वाद, हमारे सभी संरक्षकों के मार्गदर्शन, ग्रुप के वरिष्ठजनों के अनुभव और द नेशनल पावर ग्रुप परिवार के प्रत्येक सदस्य के अथक परिश्रम एवं क्षेत्रवासियों के निस्वार्थ सहयोग का ही फल है। मां के आशीर्वाद से ही हमारी सभी सेवाएं निरंतर चल रही हैं।

वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष रूपेश कुशवाह ने सभी संरक्षक मंडल एवं दायित्ववान कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं सहृदय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रुप द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन हम पूर्ण मर्यादा के साथ तन-मन-धन अर्पित करते हुए करेंगे।

Loktantra Samachar