बैरसिया। श्री हिंदू उत्सव अध्यक्ष चयन समिति बैरसिया द्वारा संरक्षक मंडल की सहमति से वर्ष 2026-27 के लिए हिमांशु साहू को सर्वसम्मति से श्री हिंदू उत्सव समिति बैरसिया का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। हिमांशु साहू, प्रकाश साहू के सुपुत्र एवं वार्ड क्रमांक 8, मेन रोड, बैरसिया निवासी हैं।
अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया में समिति के सदस्यों एवं संरक्षक मंडल की सहमति के पश्चात हिमांशु साहू के नाम पर सर्वसम्मति बनी। इसके बाद उन्हें आगामी वर्ष के लिए समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष हिमांशु साहू को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में श्री हिंदू उत्सव समिति बैरसिया धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएगी।
नवनियुक्त अध्यक्ष हिमांशु साहू ने समिति के संरक्षक मंडल एवं चयन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा सभी सदस्यों को साथ लेकर समिति के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का प्रयास करेंगे।



