Advertisement

हिंदू उत्सव समिति ने पेश किया सालभर का हिसाब, 7.75 लाख खर्च का दिया ब्यौरा मधुरम पैलेस में संरक्षक व चयन समिति की बैठक ; 4.48 लाख रुपए चंदे से जुटे, 3.26 लाख का अंतर अध्यक्ष श्याम साहू ने स्वयं वहन किया

राजू गुर्जर,बैरसिया :-बैरसिया (भोपाल) मधुरम पैलेस वैरसिया में श्री हिंदू उत्सव समिति बैरसिया के संरक्षक मंडल एवं चयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के वर्ष 2025-26 के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। समिति के अध्यक्ष एवं पत्रकार श्याम साहू ने लिखित एवं मौखिक रूप से सालभर के खर्च और प्राप्त सहयोग की जानकारी संरक्षक एवं चयन समिति के समक्ष रखी। बैठक की शुरुआत भगवान श्री गणेश एवं श्री श्री 1008 गुरु ब्रह्मचारी ठड़ेश्वरी महाराज के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद समिति अध्यक्ष श्याम साहू एवं पदाधिकारियों ने संरक्षकगण, चयन समिति के सदस्यों एवं एवं वरिष्ठजनों वरिष्ठजनों का स्वागत किया 0.75 लाख खर्च, 4.48 लाख रुपए मिले चंदे से प्रस्तुत आय-व्यय विवरण के अनुसार समिति ने वर्षभर में विभिन्न धार्मिक आयोजनों एवं व्यवस्थाओं पर कुल 7,75,607 रुपए खर्च किए, जबकि दानदाताओं एवं सहयोगियों से 4,48,668 रुपए चंदे के रूप में प्राप्त हुए। इस तरह आय और व्यय के बीच 3,26,939 रुपए का अंतर रहा। अध्यक्ष श्याम साहू ने बताया कि आय-व्यय के इस अंतर की पूरी राशि उन्होंने स्वयं वहन की। इसके अलावा सालभर आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में स्वागत सत्कार और अन्य व्यवस्थाओं में भी उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सहयोग किया। दुर्गा विसर्जन से हनुमान जयंती तक दिखे क नवाचार समिति द्वारा वर्षभर आयोजित धार्मिक आयोजनों में कई नए प्रयोग और आकर्षण देख देखने को मिले। श्री दुर्गा विसर्जन चल समारोह में पहली बारमहिलाओं द्वारा स्वागत सत्कार के साथ आर्केस्ट्रा एवं भजन संध्या आयोजित की गई। शरद पूर्णिमा महोत्सव में विधायक एवं पूर्व विधायक के आतिथ्य में महाआरती और खीर प्रसाद वितरण हुआ। वहीं शिवरात्रि महोत्सव में हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम, ढपला रमतुल्ला पार्टी, किन्नर नृत्य और विभिन्न शहरों से आए कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र देशराज नरवरिया का भजन कार्यक्रम, सागर की शहनाई पार्टी तथा तीन ट्रालों एवं पांच रथों पर धार्मिक झांकियां रहीं। चार ट्राले एवं दो रथों के माध्यम से धार्मिक गार्मिक प्रस्तुतियां भी दी गई गुरु ब्रह्मचारी ठड़ेश्वरी महाराज जयंती पर चलित ट्राले में
निकाली गई। इसी तरह रंग पंचमी महोत्सव में परी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा मथुरा की लठमार होली, देसी फाग एवं किन्नर नृत्य की प्रस्तुतियां हुई।
श्री हनुमान जयंती महोत्सव में जगदीश बैंड, हनुमानजी की झांकियां, पांच डीजे एवं चार ट्रालों के साथ विभिन्न धार्मिक झांकियां निकाली गई।
पारदर्शिता के साथ रखा आय-व्यय का ब्यौरा बैठक में समिति पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षभर के आयोजनों का आय-व्यय संरक्षक एवं चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत करना समिति की पारदर्शी कार्यप्रणाली का हिस्सा है। इससे समिति के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहयोग करने वाले दानदाताओं और सदस्यों के प्रति जवाबदेही भी सुनिश्चित होती है। बैठक में समिति के संरक्षक पूर्व विधायक भक्तपाल सिंह राठौड़, पूर्व विधायक एवं संरक्षक जोधाराम गुर्जर, संरक्षक बटनलाल साहू, संरक्षक राजमल गुप्ता सहित चयन समिति के सदस्य, कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठजन मौजूद रहे।

Loktantra Samachar