Advertisement

हिंदू नववर्ष पर अभा कवि सम्मेलन-18 मार्च को

राजू गुर्जर,भोपाल:- कर्मश्री संस्था भोपाल में हिंदू नववर्ष के स्वागत को लेकर 18 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन करेगी। इसमें देशभर के नामचीन कवि काव्य पाठ करेंगे। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर 18 मार्च की रात 8 बजे से अटल पथ में यह आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर संत, धर्मगुरु सहित मंत्री और अन्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि सम्मलेन में डॉ. कुमार विश्वास के साथ मंच पर देश के अनेक प्रसिद्ध कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। इनमे दिनेश बावरा, सुदीप भोला, कुशल कुशलेंद्र, अजय अंजम, सान्या राय सहित जैसे कवि शामिल है।

Loktantra Samachar