Advertisement

ग्राम पंचायत बीनापुर में पारंपरिक लोक नृत्य ‘लहंगी’ का भव्य आयोजन

राजू गुर्जर,भोपाल। ग्राम पंचायत बीनापुर, तहसील हुजूर, जिला भोपाल में ग्रामीण अंचल की पारंपरिक लोक संस्कृति एवं कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पारंपरिक लोक नृत्य ‘लहंगी’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास की विभिन्न ग्राम पंचायतों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शानदार लोक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा एवं लोक संगीत के साथ मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। आयोजन के दौरान ग्रामीण संस्कृति, लोक परंपराओं और पुरानी कला विधाओं को संरक्षित करने तथा युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बीनापुर के सरपंच श्री भूपत सिंह मीणा, समाजसेवी श्री अमित चौहान, श्री रघुवीर सिंह जाट, अध्यक्ष—त्रिमूर्ति आदर्श शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति, भोपाल तथा श्री रामबाबू कुशवाहा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि लोक नृत्य हमारी भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की पहचान हैं। ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है तथा हमारी पारंपरिक लोक कलाओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।

कार्यक्रम में आसपास की ग्राम पंचायतों से आई टीमों के बीच उत्साहपूर्ण माहौल रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर लोक नृत्य प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

आयोजन के सफल संचालन के लिए आयोजकों एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Loktantra Samachar