ओबीसी महासभा भोपाल के तत्वावधान में बैरसिया तहसील के ग्राम गंगा पिपलिया में पिछड़ा वर्ग समाज को जागरूक करने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को भारत के संविधान में मिले अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को उनके अधिकारों और अवसरों की जानकारी देना था कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और बताया गया कि इन विषयों से पिछड़ा वर्ग के युवाओं और समाज को किस प्रकार लाभ मिल सकता है। साथ ही समाज को यह भी बताया गया कि अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर सरकार से किस प्रकार मांग की जा सकती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न विषयों पर जागरूकता दी गई
जातिगत जनगणना क्यों आवश्यक है और इससे समाज को क्या लाभ होंगे,संख्यानुपात के आधार पर आरक्षण मिलने से पिछड़ा वर्ग को होने वाले लाभ,पिछले 6 वर्षों से लंबित 13% पिछड़ा वर्ग आरक्षण के कारण हो रहे नुकसान,University Grants Commission (UGC) कानून लागू होने से पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाले अवसर,किसानों के लिए MSP गारंटी कानून से होने वाले संभावित लाभ,पिछड़ा वर्ग के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ कैसे दिलाया जाए,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य इंजीनियर श्री महेंद्र सिंह लोधी, एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विजेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे
विशिष्ट अतिथियों में श्याम सिंह मीणा (जिला अध्यक्ष सीहोर ओबीसी महासभा),आराम सिंह गुर्जर,मास्टर विश्राम सिंह बौद्ध, राजकुमार कुशवाह,विजय मीना, हुकुम पटेल,घनश्याम सोनी,पहलवान सिंह, घाशीराम,विजय कुशवाहा अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए समाज को संगठित रहने और शिक्षा व अधिकारों के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग के समाज बंधु उपस्थित रहे और सभी ने संगठित होकर समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया




