Advertisement

सद्भावना रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए सभी वर्ग के लोग, एकता की मिसाल पेश की

राजू गुर्जर,सीहोर:- बरखेड़ा हसन में मंसूरी परिवार के द्वारा पाक माह रमजान में भव्य रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। बस स्टैंड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और क्षेत्र के गण माननीय नागरिकों ने भाग लिया। अजान के समय सभी ने एक साथ दस्तरखान पर रोजा खोला। और देश में अमन चैन बा भाईचारे के लिए दुआएं मांगी। कार्यक्रम में सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर प्रमुख रूप से शामिल हुए। उनके साथ जनपद सदस्य रमेश लोधी, जनपद सदस्य हेम सिंह मीणा, ग्राम पटेल सतीश कुमार दूध, हेमराज लोधी, रईस मंसूरी, और सरपंच शैलेंद्र संतोष जाट सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी इफ्तारी में शिरकत की कार्यक्रम के आयोजक लतीफ खान मंसूरी ने सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। इस मौके पर प्रतिनिधियों ने कहा कि रमजान का महीना भाईचारे, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का काम करते हैं। इफ्तारी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे सभी ने मिलकर रोजा खोला और एक – दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। इस आयोजन ने आपसी भाईचारे और गंगा जमुनी तहजीब की सुंदर मिसाल पेश की

Loktantra Samachar