Advertisement

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर हरसिद्धि माता मंदिर में गुर्जर समाज द्वारा सेवा दी गई

– बैरसिया के ग्राम तरावली में स्थित प्रसिद्ध हरसिद्धि माता मंदिर पर चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र वासियों द्वारा सेवा दी जाती है जिसमें चैत्र नवरात्रि पर दर्शन हेतु पधारे दर्शनार्थियों को प्रसाद बनाकर बांटना,जल सेवा करना और मंदिर में दर्शन के लिए पधारे श्रद्धालुओं को व्यवस्था देना,सहयोग करना प्रमुख होता है जिसमें गुर्जर समाज के द्वारा श्री देवनारायण गुर्जर समाज सेवा संघ के माध्यम से शनिवार को गुर्जर समाज के द्वारा प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया जिसमें समाज के सेवाधारियों ने बढ़ चढकर भाग लिया सभी ने तन मन से दर्शन के लिए पधारे श्रद्धालुओं की सेवा की इस अवसर पर समाज के सभी धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित हुए सभी ने विभिन्न माध्यमों से हरसिद्धि माता मंदिर में सेवादारी के रूप में अपना सहयोग प्रदान किया सभी ने मिलकर माता मंदिर में मां हरसिद्धि के दर्शन किए और सभी क्षेत्रवासियों की खुशी और समृद्धि की कामना की बता दें कि चैत्र नवरात्रि में इसी तरह विशेष रूप से प्रतिदिन नौ दिनों तक ही सभी समाजों के द्वारा इसी तरह विभिन्न माध्यम से सेवा दी जाती है

Loktantra Samachar