राजू गुर्जर,बैरसिया:-अखंड भारत के निर्माता एवं महान चक्रवर्ती सम्राट
अशोक जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक जी ने भारत को एकता, शांति और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके शासनकाल में देश में न्याय, समानता और मानवता का संदेश फैलाया गया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में शिक्षा, एकता एवं संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कुशवाहा समाज के उपस्थित वरिष्ठ रामकिशन कुशवाह,गोपीलाल जी कुशवाह, संजय कुशवाहा पार्षद जी, राजेश रज्जू कुशवाहा पार्षद जी, हेमेंद्र रानू कुशवाहा भगबत कुशवाहा विनोद कुशवाहा चरन सिंह कुशवाहा वीरेंद्र कुशवाहा दीपक यादव जी एवं सामाजिक लोग की उपस्थिति रही,ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम लोधी जी, कार्यकारी अध्यक्ष हुकम पटेल, ब,आराम गुर्जर जी एवं जिला प्रभारी घासीराम कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष घनश्याम सोनी जी, विधानसभा प्रभारी राजकुमार कुशवाहा एवं अन्य ओबीसी महासभा के सभी पदाधिकारी सम्मिलित हुए वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक जी का जीवन हमें सत्य, अहिंसा और भाईचारे का मार्ग दिखाता है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सम्राट अशोक जी की जयंती पर समाज को एकजुट करने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।




