:-प्रदेश भर के शासकीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र-2026-2027 को लेकर नवीन छात्रों का प्रवेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया इसी कड़ी में नजीराबाद के सिंधौडा़ में स्थित शासकीय हाई स्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सभापति सदस्य जनपद पंचायत बैरसिया कैलाश अहिरवार द्वारा सभी सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपना मन लगाकर पढ़ाई करें आज विधालय के इस प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं सांथ ही छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के प्रति उत्साहित करने को लेकर कहा कि
जो लोग आलोचना से डरते हैं, वे जीवन में कुछ नहीं कर पाते हैं।
सफर जितना कठिन होता है, मंजिल उतनी ही शानदार होती है।
इस अवसर पर विद्यालय में दूर दराज गांवों से आने वाली छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण भी की गई वहीं नवीन कक्षा के छात्रों को पुस्तक भी वितरण की गई । कार्यक्रम में शाला के पूर्व प्रभारी आराम सिंह गुर्जर, वर्तमान प्रभारी दौलत राम अहिरवार, अतिथि शिक्षक कमलेश वैष्णव शिक्षक स्टाफ सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,,,,




