Advertisement

बैरसिया सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर विधायक ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर आए दिन उठ रहे सवालों को लेकर विधायक विष्णु खत्री हुए सख्त

राजू गुर्जर,बैरसिया:-क्षेत्र के सबसे बड़े शासकीय सिविल अस्पताल बैरसिया की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लगातार सामने आ रही शिकायतों के बीच अब क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री ने गंभीरता दिखाई है। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों को लेकर विधायक ने उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ला से मुलाकात की और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की मांग रखी। बताया जा रहा है कि बैरसिया सिविल अस्पताल में क्षमता के अनुरूप चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद खाली होने से मरीजों को बेहतर उपचार के लिए भोपाल सहित अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता है। इसके चलते क्षेत्रवासियों में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ रही है।

Loktantra Samachar