Advertisement

दोपहर 3 बजे मीटिंग, 6 बजे तक नहीं पहुंचे अफसर भोपाल जिपं में नहीं हुई वन समिति की बैठक जनप्रतिनिधि बोले-ये गलत है

भोपाल: भोपाल जिला पंचायत में बुधवार को दोपहर 3 बजे वन स्थायी समिति की बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन शाम 6 बजे तक वन विभाग के अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे। ऐसे में समिति सदस्य भड़क उठे। समिति सदस्य विनय मेहर ने आपत्ति ली और कहा कि बिना जनप्रतिनिधियों को जानकारी दिए बैठक निरस्त करना गलत है।
सदस्य मेहर शाम तक जिपं के मीटिंग हॉल में ही बैठे रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि साल में एक बार ही वन स्थायी समिति की बैठक होती है, जबकि नियम चार से पांच बैठकों का है। कई बार गुजारिश करने के बाद वन अफसरों ने बुधवार को बैठक निर्धारित की। मैं जब बैठक में शामिल होने पहुंचा तो यहां कोई नहीं था।
एक भी अधिकारी नहीं पहुंचे थे। इसे लेकर डीएफओ लोकप्रिय भारती से आपत्ति जताई गई। मैहर ने आरोप लगाया कि वन विभाग नहीं चाहता कि बैठक हो। इसे लेकर कलेक्टर से शिकायत करेंगे।
लंच लेकर आया हूं, यही भोजन करूंगा
बिना बताए बैठक निरस्त होने पर सदस्य मेहर ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया। इसमें कहा कि मैं घर से ही लंच लेकर आया हूं। यही भोजन करुंगा। उन्होंने बताया, बैठक आयोजित करने को लेकर विभाग ने पत्र जारी किया था, लेकिन निरस्त को लेकर न तो पत्र लिखा और न ही मौखिक जानकारी दी।

Loktantra Samachar