Advertisement

वक्फ बोर्ड के विरोध में आज भगवा पार्टी का प्रदर्शन,भोपाल में पुतला दहन और सांकेतिक अर्थी निकालकर जताएंगे विरोध

राजू गुर्जर, भोपाल:- वक्फ बोर्ड के विरोध में भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) 12 जून को राजधानी भोपाल में प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने इस विरोध को “वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो” नाम से चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन का हिस्सा बताया है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदर्शन दोपहर 2 बजे बोर्ड ऑफिस चौराहा पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता वक्फ बोर्ड के खिलाफ सांकेतिक अर्थी निकालेंगे और पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराएंगे

Oplus_131072

पार्टी का दावा है कि कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों सहित करीब 500 कार्यकर्ता शामिल होंगे। भगवा पार्टी ने आम नागरिकों और समर्थकों से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील की है, ताकि इसे जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सके। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय एवं प्रदेश अध्यक्ष कुमार भार्गव द्वारा जारी की गई है।

Loktantra Samachar