बैरसिया। प्रांतीय कुशवाहा समाज, जिला भोपाल ग्रामीण की संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री हरिओम कुशवाह की अध्यक्षता एवं तहसील अध्यक्ष श्री हेमेंद्र कुशवाह (रानू भैया) के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं समाजसेवी साथियों ने सहभागिता कर संगठन को मजबूत, सक्रिय एवं एकजुट बनाने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
बैठक में प्रमुख रूप से रामकिशन कुशवाह, गोपीलाल कुशवाह, अनिल पटेल (जनपद सदस्य), खीलान सिंह (उप सरपंच, बैरागढ़), लालाराम कुशवाह (कुल्हौर), नारायण सिंह कुशवाह (सरपंच, कुल्हौर), देवीसिंह कुशवाह (नलखेड़ा, पूर्व जनपद/प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), हरिओम कुशवाह (जिला ग्रामीण अध्यक्ष), हेमेंद्र कुशवाह (रानू भैया) (तहसील अध्यक्ष), जर्दान कुशवाह (पूर्व पार्षद), दौलत सिंह कुशवाह (शिक्षक), राजकुमार (पूर्व उपाध्यक्ष), रुपेश कुशवाह (पूर्व उपाध्यक्ष), पिंटू कुशवाह एडवोकेट, राजा कुशवाह, मनोज कुशवाह, भगवत कुशवाह, कनीराम कुशवाह, नंदकिशोर कुशवाह, विनोद कुशवाह, जगदीश कुशवाह, अवतार कुशवाह एवं पवन कुशवाह सहित अनेक समाजसेवी एवं जागरूक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सर्वसम्मति से दो नए जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
बैठक में वरिष्ठजनों एवं समाजसेवी साथियों के विचार-विमर्श के बाद संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष के समक्ष प्रस्ताव रखने के पश्चात सर्वसम्मति से दीपक कुशवाह एवं अमर सिंह कुशवाह को प्रांतीय कुशवाहा समाज, जिला भोपाल ग्रामीण में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
वहीं नर्मदा प्रसाद कुशवाहा को संगठन में सदस्य नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थित वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।
संगठन हमारी शक्ति, एकता हमारी पहचान
बैठक में समाज की एकजुटता एवं संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा गया—
“संगठन हमारी शक्ति है, एकता हमारी पहचान है और समाजहित हमारा संकल्प है।”
पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से समाज के हितों एवं अधिकारों की आवाज को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

