Advertisement

भोपाल महिला कांग्रेस ग्रामीण की संगठनात्मक बैठक

राजू गुर्जर,बैरसिया:-बैरसिया स्थित राजनंदनी पैलेस में भोपाल महिला कांग्रेस ग्रामीण की संगठनात्मक बैठक नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती अनीता शर्मा के तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में भोपाल महिला कांग्रेस ग्रामीण की प्रभारी श्रीमती मनीषा रावत, सह प्रभारी श्रीमती रेखा सोनी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती जयश्री हरिकरण, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रश्मि अवनीश भार्गव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल भोपाल ग्रामीण लोकेश दांगी, पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बैरसिया ओमप्रकाश शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बैरसिया लोकेश यादव सहित महिला कांग्रेस की

पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती राशिदा मुस्तफा, श्रीमती सपना राजू धाकड़, श्रीमती कुसुम रवि करोसिया, श्रीमती शीला ओमप्रकाश शर्मा, श्रीमती रानू शर्मा, श्रीमती अनीता उईके, श्रीमती सीता भार्गव सहित समस्त महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में अध्यक्ष महिला कांग्रेस ग्रामीण भोपाल श्रीमती अनिता

शर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस संगठन की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक ग्राम पंचायत और बूथ स्तर तक महिला कांग्रेस को मजबूत बनाना है, ताकि महिलाओं की आवाज़ को प्रभावी मंच मिल सके। प्रभारी महिला कांग्रेस ग्रामीण भोपाल श्रीमती मनीषा रावत ने कहा

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। हमें जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना होगा और संगठन

को जमीनी स्तर पर विस्तार देना होगा। सह प्रभारी महिला कांग्रेस ग्रामीण भोपाल श्रीमती रेखा सोनी ने कहा महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता समाज और संगठन के बीच मजबूत कड़ी हैं। सभी पदाधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।

महासचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रीमती जयश्री हरिकरण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की पक्षधर रही है। महिला कार्यकर्ताओं की सक्रियता संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी। बैठक के अंत में जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अनिता शर्मा ने कार्यकर्ताओं सहित संगठन की मजबूती, महिला सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Loktantra Samachar