राजू गुर्जर,बैरसिया:- वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद भाग्यश्री चंचल खत्री ने अपनी जनहितकारी ‘पार्षद कन्यादान योजना’ के अंतर्गत स्वर्गीय कैलाश नारायण साहू की पुत्री शिवानी साहू के विवाह अवसर पर 221,000 की आर्थिक सहायता राशि भेंट कर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्षद चंचल खत्री ने कहा कि समाज के
हर वर्ग की बेटियों के सुखद एवं सम्मानजनक विवाह में सहयोग करना उनका नैतिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा शुरू की गई पार्षद कन्यादान योजना का उद्देश्य वार्ड की जरूरतमंद कन्याओं को विवाह के अवसर पर आर्थिक सहयोग प्रदान करना है, ताकि परिवारों को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वार्ड क्रमांक 13 की प्रत्येक पात्र कन्या को इस योजना का लाभ निरंतर मिलता रहेगा और यह जनसेवा का अभियान इसी तरह आगे बढ़ता रहेगा। पार्षद चंचल खत्री द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरणादायी पहल बताया…

