Advertisement

बैरसिया में एनपीएस निवेश को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित

राजू गुर्जर, बैरसिया:-बैरसिया स्थित व्हाइट हाउस सभागार में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों, युवाओं तथा एफपीओ मेंबर महिला स्वसहायता समूह की दीदियों को एनपीएस में निवेश के लाभ एवं इसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) एक सुरक्षित एवं दीर्घकालिक निवेश योजना है, जो निवेशकों को भविष्य में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। अधिकारियों ने किसानों, युवाओं एवं महिलाओं से नियमित रूप से एनपीएस में निवेश कर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने का आह्वान किया विशेषताओं, निवेश प्रक्रिया, कर लाभ तथा सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली पेंशन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। साथ ही उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया इस कार्यक्रम ग्रामीण खाताधारक, स्व सहायता समूह की महिलाएं आजीविका मिशन का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम में एन पी एस संचय के विषय पर टीम द्वारा विस्तार से प्रशिक्षण दिया। इस दौरान कार्यक्रम में ही कुछ लोगों के NPS संचय खाते भी 250 rs से खोले गए। कार्यकम में उत्कर्ष कार्य करने वाले सभी व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में आदरणीय सुश्री हरप्रीत कौर मैडम, बैंक ऑफ़ इंडिया से माननीय LDM सर श्री आलोक चक्रवर्ती, श्री मुकेश जैन सर, NRLM से श्री रामबाबू साहू, श्री गिरजेश बोयत सर, आरोह फाउंडेशन से श्री नरेन्द्र अहिरवार सर,श्री मनीष सर एवं प्रीति बोयत उपस्थित रहे।

Loktantra Samachar