राजू गुर्जर,बैरसिया :-शुक्रवार को बैरसिया गेस्टहाऊस में ओबीसी महासभा कार्यवाहक अध्यक्ष आराम सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में पत्रकारवार्ता की गई कार्यक्रम में हुकुम सिंह पटेल विधानसभा अध्यक्ष घनश्याम सोनी जिला प्रवक्ता राजकुमार कुशवाह जगदीश कुशवाह सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पत्रकारवार्ता में महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष आराम सिंह गुर्जर ने ओबीसी समाज के संवैधानिक अधिकारों, 27 प्रतिशत आरक्षण के पूर्ण क्रियान्वयन, लंबित (अनहोल्ड) पदों की बहाली तथा आबादी के अनुपात में भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संगठन का पक्ष रखा।
गुर्जर ने कहा कि मांगों को लेकर आगामी 20 जुलाई को ओबीसी महासभा द्वारा भोपाल में विधानसभा का घेराव किया जाएगा उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना तथा सरकार और प्रशासन का ध्यान ओबीसी समाज की जायज़ मांगों की ओर आकर्षित करना है। महासभा पदाधिकारियों ने कहा कि हम किसी का हक छीनने की बात नहीं कर रहें हैं बल्कि हमारा
हक मांग रहे उन्होंने कहा कि 13 प्रतिशत होल्ड हटाया जाए एवं 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए, मंडल महाजन कमीशन की अनुशंसाओं को पूर्णतः लागू किया जाए, संख्या के अनुपात में ओबीसी के लिए राज्य विधानसभाओं में सीटें और लोकसभा में 353 सीटें आरक्षित की जाए, किसानों की उपज का वर्तमान मूल बड़ा कर तीन गुना किया जाए, ओबीसी समाज की जनगणना घोषित कर विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका एवं निजी क्षेत्रों में संख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए ओबीसी आरक्षण में संवैधानिक क्रीमीलेयर की शर्तों को समाप्त किया जाए केंद्र और राज्य के सरकारी विभागों में ओबीसी के रिक्त पद अतिशीघ्र भरें जाए।

