राजू गुर्जर,बैरसिया। सिविल हॉस्पिटल बैरसिया में आज रोगी कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बैरसिया विधायक एवं समिति अध्यक्ष विष्णु खत्री ने की। इस दौरान समिति के सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देशबैठक में विधायक विष्णु खत्री ने सख्त निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर, सुलभ और व्यवस्थित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत बनाए रखने के लिए उन्होंने हर महीने नियमित रूप से रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित करने और व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। नवीन भवन का निरीक्षणबैठक समाप्त होने के पश्चात विधायक विष्णु खत्री और समिति के सदस्यों ने सिविल हॉस्पिटल के नवनिर्मित भवन का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए भवन में आवश्यक व्यवस्थाओं, चिकित्सा उपकरणों और बुनियादी सुविधाओं को जल्द से जल्द दरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
रुनहा अस्पताल की अव्यवस्थाओं और बाउंड्री वॉल का उठा मुद्दा बैठक के दौरान ‘गोरव भारत’ के संवाददाता लखन गुर्जर ने क्षेत्र के रुनहा अस्पताल की बदहाली और अव्यवस्थाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अस्पताल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई, जिसके बाद बैठक में रुनहा अस्पताल की बाउंड्रीवॉल (चारदीवारी) निर्माण कराने के लिए एक विशेष प्रस्ताव पास करवाया गया
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) श्री मनीष शर्मा सहित रोगी कल्याण समिति के गणमान्य सदस्य और स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में बीएमओ डॉ पुष्पा गुरु, तहसीलदार आदित्य जंगेला नायक तहसीलदार राजेंद्र त्यागी, रोकस सदस्यों में नरेंद्र शर्मा, प्रमोद गुप्ता, गोपाल अगर आदि मौजूद रहे।

